महाराजगंज: बिहार महादलित विकास मिशन की सफलता को ले प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बिहार महादलित विकास मिशन की सफलता को ले प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान बिहार महादलित विकास मिशन पटना के सौजन्य से विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 के संधारण एवं इस पर कार्य करने के लिए प्रथम सत्र में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व विकास मित्रों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण को ले विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे विकासात्मक योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार शर्मा व प्रखंड समन्वयक जयप्रकाश रंजन ने द्वितीय सत्र में विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 में शत प्रतिशत आन लाइन डाटा की प्रविष्टि से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 के संधारण के बारे में विस्तार से बताया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026