परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के बसंतनगर में शुक्रवार की दोपहर आपसी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़ित शिवजी महतो ने थाना में आवेदन देकर चार लोगोंं को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिए एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिवजी महतो ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर मैं अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोस के ही रुदल महतो मेरे पास आकर गाली गलौज देते हुए कान पकड़ कर ऐंठने लगा।
जब विरोध किया तो लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। तभी हो हल्ला सुन मुझे बचाने मेरी पतोह शोभा देवी एवं मेरी पत्नी बदाशो देवी आई तो रूदल महतो, सोनू महतो, गुड़िया कुमारी, गीता देवी आकर मारपीट करने लगे। इस दौरान गीता देवी ने मेरी पतोहू के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। साथ ही जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही एक युवती को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…