परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या संख्या स्थित कपिया निजामत गांव में मंगलवार की शाम एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से दो मवेशियों की जलने से मौत हो गई। वहीं इस घटना में गृह मालिक चंद्रिका शर्मा भी झुलस गए जिनका उपचार महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।बताया जाता है कि कपिया निजामत निवासी चंद्रिका शर्मा अपनी झोपड़ीनुमा घर में गाय एंव बछड़ा को बांधे थे।
साथ ही अनाज के बोरे में भी रखे। तभी अचानक आग लगने से दोनों मवेशी झुलस गए। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लाेग एकत्रित होते तब तक झोपड़ी में बंधे दोनों पशुओं की जलने से मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में रखे सभी अनाज, कपड़ा जलकर राख हो गए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…