परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नवादा निवासी उमेश कुमार पटेल की पुत्री मिनी कुमारी ने मध्य प्रदेश के देवांस मे आयोजित 16वां राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का लहर है। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता 31 मई से चार जून तक आयोजित था। इसमें 23 राज्य के 850 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें मिनी कुमारी ने बिहार टीम के तरफ से खेलते हुए नी-गी ग्रैपलिंग मे स्वर्ण पदक तथा गी ग्रैपलिंग में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
उसने बताया कि ग्रैपलिंग के इवेंट गी में त्रिपुरा की खिलाड़ी को 12-2 से हराया, केरला की खिलाड़ी को 50 सेकेंड में नाकआउट कर हराया और वेस्ट बंगाल की खिलाड़ी को 7-0 से हराया। फिर केरला की खिलाडी़ को 30 सेकेंड में नाकआउट करते हुए स्वर्ण पदक जीता। नी-गी ग्रैपलिंग में मिनी ने केरला की खिलाड़ी को 7-3 से हराया और हरियाणा की खिलाड़ी को 10-0 से हराया तथा फाइनल में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी को 40 सेकेंड में नाकआउट करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। उसकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…