महाराजगंज: मलीहुद्दीन बाबा के मजार पर दो दिवसीय उर्स मेला का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के पसनौली गगन स्थित हजरत बाबा मलीहुद्दीन शाह के मजार पर बुधवार को 78 वां उर्स मेला का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने एक साथ मिलकर मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। बताया जाता है कि बाबा मलीहुद्दीन शाह के मजार पर प्रत्येक साल उर्स का मेला लगता है। इसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं सारण प्रमंडल के अलावे काफी दूर दराज से श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं बाबा साहब के मजार पर चादरपोशी व माथा टेक परिवार, समाज, देश की सुख समृद्धि व उन्नति की कामना की तथा दुआएं मांगी। इस मजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ मिलकर पूजा अर्चना व चादरपोशी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मजार पर जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से मन्नत मांगता उसकी मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं। यह कार्यक्रम हनान अंसारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस मौके पर बंगाल के कव्वालों द्वारा खानकाही कव्वाली प्रस्तुत की गई इसका उपस्थित लोगों ने लुफ्त उठाया। इस मौके पर मजार के समीप लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। इस मौके पर अब्दुल हन्नान, रोशन अली, मौलाना इसरारुल हक, मो. अब्दुल्लाह, शमशाद खान, गौहर अली, खालीद हुसैन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष परशुराम सिंह, बच्चा बाबा, योगेंद्र यादव, वासुदेव प्रसाद, जुलानी अंसारी आदि मौजूद थे।

लंगरखानी का आयोजन :

फज्र की नमाज के बाद मजार शरीफ में कुरआन खानी का आयोजन हुआ। इसमें मदरसा के बच्चों ने कुरआन ए पाक की तिलावत की। मजार कमेटी की ओर से बाबा के मजार पर लंगरखानी का आयोजन किया गया इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024