गुठनी: इलाज करा घर लौट रहे दंपति को ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत

यूपी के लार से गुठनी आने के क्रम में फतेबाग में हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी यूपी के देवरिया के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में मंगलवार की शाम लार से इलाज करा बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक ट्रक ने धक्का मार दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र से सेलौर निवासी लक्ष्मण राजभर की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल लक्ष्मण राजभर का इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि सेलौर निवासी लक्ष्मण राजभर अपनी पत्नी बसंती देवी का लार से इलाज करा अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी तभी फतेबाग से मेहरौना के तरफ आने के क्रम में पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।

इस दौरान दपंती घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को गाड़ी के साथ पकड़ लिया तथा घायल दंपती को इलाज के लिए लार सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सक द्वारा बसंती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति लक्ष्मण राजभर की स्थित सामान्य बताई जाती है। वहीं पुलिस ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले कर मेहरौना चेक पोस्ट के हवाले कर दिया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं बसंती देवी की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री है। सभी अविवाहित हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024