परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवलिया रेलवे अंडरपास के निकट शनिवार की शाम बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक बिजली मिस्त्री घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए महाराजगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान महुआरी निवासी अक्षय कुशवाहा के पुत्र राजू कुशवाहा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि राजू कुशवाहा शनिवार की शाम को महाराजगंज से बिजली का काम कर बाइक से घर लौट रहा था, तभ धोबवलिया रेलवे अंडरपास के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए तथा उसे बेहोशी की हालत में महाराजगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…