महाराजगंज: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के मौनिया बाबा स्थान परिसर में शुक्रवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ प्रखंड शाखा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव शाहिदा खातून व सचिता देवी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लगा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में सेविका को 24 हजार व सहायिका को नौ हजार मानदेय देने, सभी सेविका-सहायिका को अन्य राज्यों की तरह सेवानिवृत्त का लाभ देने, सेविका हेतु सेवा नियमावली जारी करने, सेविका से महिला पर्यवेक्षक के ऊपरी उम्र सीमा समाप्त कर खाली पदों को भरा जाए, मिनी आंगनबाड़ी को सामान्य आंगनबाड़ी का दर्जा देते हुए राज्य में हजारों रिक्त पड़े सहायिका को पद भरा जाए, केंद्र संचालन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए, खराब मोबाइल की जगह नए मोबाइल की आपूर्ति की जाए आदि मांगें शामिल थीं। इस मौके पर प्रमिला देवी, विभा देवी, नीलम कुमारी, रबीना देवी, पूनम देवी, मिनी देवी, रमा देवी, नूतन देवी, चुनचुन देवी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026