भगवानपुर के वृद्ध की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत, शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के एक वृद्ध की छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान द्वारिका पांडा के पुत्र खेसारी पांडा के रूप में हुई है।बताया जाता है कि खेसारी पांडा रायपुर के बंजारी स्थित दुर्गा मंदिर में पुजारी थे। वे वहीं परिवार के साथ रहरते थे। वे गुरुवार की शाम मंदिर से अपने आवास पर बाइक से लौट रहे थे। तभी बाइक के सामने गाय आ गई।

गाय को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गुजर रही ट्रक के नीचे बाइक समेत गिर गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घटना की सूचना स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी शांति देवी, पुत्र पवन कुमार, छोटू कुमार और चंदन कुमार अस्पताल पहुंच रोने लगे। स्वजनों के अनुसार उनका शव शनिवार को गांव में पहुंचने की उम्मीद है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026