Categories: Maharajganj News

महाराजगंज : स्कॉर्पियो पर पेड़ का डाल गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित रामलखन चौक के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो पर पीपल पेड़ का बड़ा डाल गिर गया। इस दौरान स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसमें सवार छात्राएं बाल-बाल बची। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह स्कॉर्पियों में सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ छात्राएं जा रही थी। चालक स्काॅर्पियो को रामलखन चौक के पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी किया था। आसपास में कई अन्य चारपहिया वाहन एवं बाइक भी लगे थे। उसी दौरान पीपल का बड़ा डाल टूटकर स्कॉर्पियो के अगले हिस्से पर गिर गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। स्कॉर्पियो में बैठी छात्राएं उतरकर कुछ दूर भाग गई। वहीं लोगों ने जल्दी जल्दी डाल को किसी तरह काट कर हटाया। इस दौरान स्कॉर्पियो का अगला हिस्से का शीशा एवं अन्य भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि स्कॉर्पियों में सवार सभी छात्राएं बाल-बाल बच गई। किसी की घायल होने की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026