परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापली गांव के रेलवे ढाला के समीप गुरुवार की संध्या में चार की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर एक युवक से मोबाइल छीन लिया. मोबाइल छीन कर भाग रहे अपराधियों को युवक ने हल्ला कर ग्रामीणों को सूचना दिया. ग्रामीणों ने हल्ला सुन तीन अपराधियों धर दोबोच कर जम कर धुनाई कर दिया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर एक पिस्टल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
तीनों अपराधियों की पहचान थाना क्षेत्र के मोहन बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार, अख्तर मियां के पुत्र मो.सलीम तथा नखास चौक निवासी मकून मियां के पुत्र मो. लड़न मियां के रूप में हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…