परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के नगर पंचायत गोपालपुर में गुरुवार की लगभग 3 बजे शाम को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग झूलस कर घायल हो गए . उन घायलों में इम्तेयाज अली, शमीम शाह, व सोनू शामिल है. बताया जाता है कि सभी गोपालपुर के निवासी हैं. इन तीनों घायलों में इम्तियाज अली गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका ईलाज प्राईवेट अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति अपने धान के खेत में काम कर रहे थे उसी दौरान तेज बारिश के साथ बहुत तेज हवा भी चलने लगी.
बारिश से बचने के लिए तीनों व्यक्ति खेत के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे छिप गए. इसी बीच उस पेड़ पर आकाशीय बिजली गीर गई. बिजली गीरने से पेड़ के नीचे छुपे तीनों व्यक्ति झूलस कर बेहोश हो गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही बारिश थमने के बाद खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर और ग्रामीण वहां पहुंच कर तीनों घायलों को वहां से उठा कर गोपालपुर बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराये. जहाँ सभी घायलों की ईलाज चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…