महाराजगंज: विद्यालय के समीप अवैध ईंट भट्ठा को बंद करने को ग्रामीण गोलबंद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवां पंचायत के धोबवलिया वार्ड संख्या आठ स्थित उत्क्रमित सह उच्च विद्यालय के समीप चल रहे अवैध ईंट भट्ठा को बंद करने को लेकर पंचायत के मुखिया अखिलेश कुमार प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण दिलीप कुमार कुशवाहा, शिवजी साह, जुगनू कुमार, नीतीश कुमार, हरेंद्र पंडित, नीरज साह, मुनीलाल राम, केदारनाथ राम, रुस्तम अली, छोटेलाल कुमार, हरेंद्र कुमार साह आदि ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड के जिगरहवां पंचायत के धोबवलिया बाजार के समीप उत्क्रमित उच्च विद्यालय से 100 मीटर की परिधि में ईंट उद्योग अवैध रूप से चलता है। ईंट भट्ठा से 150 मीटर परिधि में कई आवासीय परिसर तथा धोबवलिया बाजार है। ईंट भट्ठा चलने के कारण काफी धूल- मिट्टी उड़ती रहती है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य खराब होता है तथा बाजार में दुकानदार और ग्राहक को भी परेशानी होती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026