परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा से बलडीहा तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता बताई। विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने बताया कि एक करोड़ 93 लाख 80 हजार की लागत से अनुरक्षण नीति एमआर -3054 से 3.55 किलोमीटर उक्त सड़क का पुनर्निमाण किया जाएगा। शिलान्यास के बाद डुमरा सेंटर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह गोरेयाकोठी विधानसभा की जनता के आशीर्वाद और भरोसे से मिली ऊर्जा से संभव हो सका है।
विकास कार्य के लिए मुझे सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी होगी मैं इसके लिए पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि दो सालों में अपने विधानसभा में 150 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है, इस कारण विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में किए गए विकास पर चर्चा की। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, जिला पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह, अखिलेश पांडेय, विनय गिरि, कुबेर प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…