परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर गांव में सड़क किनारे जमीन अतिक्रमण कर मिट्टी भराई कर देने से लोगों के नालियों का गंदा पानी सड़क पर बड़ा है. जिससे आम जनता को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तंग आकर ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया.
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का आवेदन दिया गया था. लेकिन अंचल के सीओ कागजी खानापूर्ति कर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया. जिससे जल जमाव से निजात नहीं मिला. इस संबंध में सीओ रवींद्र राम ने बताया कि मेरे द्वारा नापी करा कर अतिक्रमण हटाया दिया गया है. लेकिन ग्रामीण खुद सड़क पर पानी गिराना बंद नहीं किए. बिना नाला बनाये सड़क से पानी निकासी कराना मुश्किल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…