सीवान मंडल कारा में तीन घंटे तक चली छापेमारी, डीएम, सदर एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में शनिवार की सुबह डीएम अमित कुमार पांडे एसडीओ रामबाबू बैठा तथा एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे के संयुक्त नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। लगभग साढ़े तीन घंटे जेल के कोने-कोने तक की गई तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है। जेल अधिकारियों के अनुसार प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम सुबह जेल परिसर में पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी। लगभग साढ़े तीन घंटें तक जेल के चप्पे-चप्पे तक की तलाशी ली गई। तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है। बता दें कि छापेमारी में बड़ी संख्या में शामिल पुलिस के जवानों ने जेल के एक-एक वार्ड व शौचालयों तक की सघन तलाशी ली। इस दौरान मंडल कारा में कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा।

छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम, चार्जर या किसी तरह के मादक द्रव्य की बरामदगी की सूचना नहीं है। शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार जेल पर भी कड़ी नजर रख रही है। बताते चले कि गत कुछ माह के दौरान मंडल कारा में यह दूसरी बार छापेमारी की गई है।मंडल कारा में कई कुख्यात अपराधी भी बंद हैं। डीएम ने बताया कि कि राज्यव्यापी अभियान के तहत जेल के सभी सेल में सुरक्षा जांच की गई है। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। हिदायत दी गई है कि जेल में नियमित छापेमारी की जाए और कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए।

डीएम ने कहा कि यह रूटीन जांच तो है ही, साथ ही आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से भी नियमित छापेमारी की जाती है। छापेमारी टीम में डीएम के अलावा सदर एसडीएम रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे,जेल अधीक्षक समेत नगर, मुफस्सिल, थाना के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के बाद मंडल कारा से बाहर निकले सीवान डीएम अमित कुमार पांडे ने बताया कि सेल में बंद तीन कैदियों को चिन्हित किया गया है। उनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026