परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड पार्षद रंजू देवी ने आइओ द्वारा निर्मित नाला के जीर्णोद्धार को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया है। अपने दिए ज्ञापन में कहा है कि मोहन बाजार वार्ड संख्या छह में रामप्रीत मोड़ से राजेंद्र चौक मुख्य नाला तक आइओ नाला का निर्माण करीब 25 वर्ष पूर्व किया गया था। अब वह नाला टूट कर जीर्णशीर्ण अवस्था में हो गया है।
इस कारण उक्त नाला का पानी सड़क पर बहता है। इससे आम जनता को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा है कि उक्त नाला के निर्माण के लिए नगर पंचायत से प्रयास किया, लेकिन नाला आइओ का नाला होने के कारण जीर्णोद्धार नहीं हो सकता है। उन्होंने सांसद से उक्त नाला के जीर्णोद्धार अपने स्तर से कराने का मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…