बड़हरिया: वर्ग संचालन के क्रम में शिक्षिका हुई बेहोश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पर स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को कक्षा संचालन के दौरान एक शिक्षिका बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों के सहयोग से शिक्षिका का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। प्रधानाध्यापक राजाराम मांझी ने बताया कि शिक्षिका सरिता कुमारी कक्षा सात में पढ़ा रही थी। इस दौरान उनके शरीर में अचानक कंपन होने लगा।

बच्चों की सूचना पर जब तक अन्य शिक्षक वहां पहुंचते तब तक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस मौके पर शिक्षक बृजेश कुमार, अनिल कुमार मांझी, विनोद कुमार, शिक्षिका अमिता कुमारी, रंजू कुमारी, यासमीन खातून आदि उपस्थित थे। इस संबंध में शिक्षक नेता महेश कुमार प्रभात, जयप्रकाश गुप्ता, निर्झर कुमार, संतोष पंडित सहित दर्जनों शिक्षक ठंड को देखते हुए विद्यालय संचालन के समय सारणी में परिवर्तन की मांग प्रशासन से की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026