महाराजगंज: सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद के पति व नाती घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-पैगम्बर पुर मुख्य मार्ग पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचमुहा पुल के समीप कार और बाइक के टक्कर में वार्ड पार्षद के पति सहित उनकी नाती गंभीर रुप से घायय हो गए. घायल वार्ड पार्षद के पति महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4  के वार्ड पार्षद नजमा खातून के पति मो. मुस्लिम और उनके नाती मो. अईयान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद मुस्लिम अपने नाती के साथ किसी काम के लिए सिवान जा रहे थे तभी जीवी नगर थाना क्षेत्र के पचमुहा पुल के समीप एक अनियंत्रित कार पहले पुल में मारी टक्कर फिर उसके बाद बाइक में ठोकर मार दिया.

जिससे बाइक सवार दोनों लोग बाइक सहित और कार सवार कार सहित गढ्ढे में जा गिरे. जिससे बाइक सवार मो.मुस्लिम और मो. अईयान गंभीर रूप से घायल गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को महाराजगंज पीएचसी लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. घटना की जानकारी पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक और कार को जप्त कर लिया है. कार पचरुखी थाना क्षेत्र के ईलामदीपुर की बताती जा रही है. समाचार प्रेषित होने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026