परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सुरवीर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल महिला की पहचान सुरवीर निवासी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को ले लीलावती देवी का पट्टीदारों से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों बहस होने के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान पट्टीददारों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…