परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार की रात पुलिस वाहन एवं स्कार्पियो की टक्कर में दाेनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एसआइ परशुराम सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए।बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि शराब की खेप क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना पर एसआइ परशुराम सिंह दलबल के साथ वाहन से स्कार्पियो का पीछा करना शुरू किया।
इसी बीच शादीपुर गांव के पास स्कार्पियो से आगे निकलने के क्रम में पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एसआइ परशुराम सिंह समेत तीन घायल लोग हो गए। पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि तीखे मोड़ पर वाहन की टक्कर हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…