परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में रविवार की सुबह करीब पड़ोसियों में आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान इंदौली निवासी इब्राहिम मियां के पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई।
बताया जाता है कि इब्राहिम मियां व आलीम मियां के परिवार के बीच विवाद हुआ था। बात तू तू मैं-मैं से मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान आलीम मियां के पुत्र ने इब्राहिम मियां के पुत्र जाकिर हुसैन को चाकू मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल युवक ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…