परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा बाजार मंगलवार की देर शाम महावीरी अखाड़ा मेला का आयाेजन किया गया था। इस मेला में पोखरा, रतनपुरा, पकवलिया गांवों के अखाड़े शामिल हुए। सभी अखाड़ेधारियों द्वारा भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महावीर की प्रतिमा, झंडा व पारंपरिक हथियार के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं द्वारा करतब दिखा खूब वाहवाही लूटी।
इस मौके पर श्रद्धालु जय श्रीराम एवं जय हनुमान के नारा लगा रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ गश्त करते नजर आए। इस मौके पर मुखिया रत्नेश्वर यादव, पूर्व मुखिया रमेश यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तत्पर दिखे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…