परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में बुधवार को जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक कर प्रखंड पैक्स प्रबंधक कमेटी का गठन हुआ। इस दौरान प्रखंड पैक्स प्रबंधक समिति के तीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सर्वसम्मति से मीरजुमला पैक्स प्रबंधक राजू तिवारी को प्रखंड अध्यक्ष, बिलासपुर पैक्स प्रबंधक शैलेंद्र सिंह को सचिव तथा शंकरपुर पैक्स प्रबंधक ममता कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
उन्होंने बताया प्रबंधकों के साथ हो रही समस्या के निदान हेतु कमेटी का गठन किया गया है ताकि कमेटी प्रखंड के सभी 20 पैक्स प्रबंधकों की समस्या से जिला को अवगत करा सके। इस मौके पर टुनटुन राय, फुलेंद्र राय, ओमप्रकाश पांडेय, गुड्डू रस्तोगी, सुबोध ठाकुर, सरोज सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…