परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज के युवक की दुबई में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना के बड़का टेघड़ा निवासी तेरस पासवान का 35 वर्षीय पुत्र बबन पासवान घर आने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुंचा। वह जैसे ही एयरपोर्ट में दाखिल हुआ, उसके सीने में तेज दर्द होने के साथ ही हार्ट अटैक हो गया व उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही उसके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। समाचार सुन उसकी मां लाइची देवी व पत्नी रमैया देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सभी मृतक के शव आने की प्रतीक्षा में है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव मंगाने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…