आंदर: हत्याकांड के आरोपित पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • मृतका के पिता व लोगों के बयान पर पहल
  • गोली मार पिछले शनिवार को हुई थी हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मदेशीलापुर गांव में महिला की हुई हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति को शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी की देर शाम मदेशीलापुर गांव निवासी सुधीर कुमार यादव की पत्नी रिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पति सुधीर कुमार यादव ने आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जबकि पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि मृतका के पति ही हत्या में शामिल है।

पुलिस ने ग्रामीणों, दुकानदारों व मृतका के पिता से भी गहनता से पूछताछ की थी। हालांकि पुलिस ने किस आधार पर मृतका के पति को जेल भेजा है। इसके संबंध में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा इस बात की है कि मृतका द्वारा किसी बात का विरोध करने पर उसके पति ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय का कहना है कि पुलिस अनुसंधान में पति की संलिप्तता प्रतीत होने पर उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना की गंभीरता से आगे जांच चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026