परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ गांव के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिया निजामत निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र माेहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कपिया निजामत निवासी मोहित कुमार अपनी बाइक से धनछुआ गांव की ओर जा रहा था।
तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मोहित कुमार घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से स्वजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहित की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…