गुठनी: दुबई से युवक का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में युवक का शव दुबई से पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के रोने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बेलौर निवासी मुनीलाल बैठा के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शैलेश कुमार दुबई में एक कंपनी में काम करते थे। 20 अक्टूबर को काम करने के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई थी। उसके मित्रों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। स्वजून शव को पैतृक गांव लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाए थे। इस दौरान गुरुवार को युवक का शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया।

उसकी पत्नी रीना देवी, मां सोनिया देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शैलेश चार माह पूर्व दुबई कमाने गए थे। 20 दिन पूर्व उनकी पत्नी ने एक कन्या को जन्म दिया है। शैलेश परिवार के कमाऊ सदस्य होने के नाते परिवार की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। स्वजनों ने बताया कि 20 अक्टूबर को दुबई में काम करने के दौरान वे अचानक जमीन पर गिर गए थे। उसके बाद वहां मौजूद उनके दोस्त और कंपनी के मजदूरों ने उठाकर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 20 अक्टूबर को ही इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुशवाहा, सरपंच विद्यासागर शर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024