महाराजगंज: पसनौली से युवक गायब, अनहोनी की आशंका से स्वजन चिंतित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव से रविवार की देर रात्रि से एक युवक के गायब होने से स्वजन चिंतित हैं। स्वजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। गायब युवक पसनौली गगन गांव निवासी रोजा अंसारी के पुत्र खुर्शीद अंसारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव निवासी रोजा अंसारी का पुत्र खुर्शीद अंसारी रविवार की रात्रि आठ बजे पसनौली सागर गांव में हो रहे क्रिकेट मैच अपने दोस्तों के साथ देखने गया था। मैच देख कर अपने दोस्तों के साथ घर वापस आ रहा था तभी खुर्शीद अपने दोस्तों से थोड़ी देर बाद आने की बात कह रुक गया।

सभी दोस्तों अपने घर चले गए। काफी रात होने पर खुर्शीद घर नहीं लौटा तो उसके स्वजन परेशान हो गए। स्वजनों ने खुर्शीद की खोजबीन शुरू की और उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच आफ पाया गया। सोमवार की दोपहर जरती माई मंदिर के पीछे खुर्शीद का ईयर फोन, बेल्ट, फूटवियर मिला। उक्त स्थल पर खून के निशान भी मिले, इस कारण स्वजन अनहोनी की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया। ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026