Categories: पटना

बिहार में सुबह-सुबह 2 लोगों की हत्या, एक ही परिवार के सदस्य थे दोनों, चाचा को जहानाबाद तो भतीजे को मसौढ़ी में मारी गोली

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद और पटना से सटे मसौढ़ी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मंगलवार की सुबह-सुबह हत्या हो गई. दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा लगते थे. शहर के नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा की जहानाबाद में और उनके भतीजे दिनेश शर्मा की मसौढ़ी में अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. अभिराम शर्मा को अपराधियों ने जहानाबाद में उनके आवास पर गोली मारी जबकि भतीजे को मसौढ़ी के गांधी मैदान गेट के पास गोलियों से छलनी कर दिया.

जहानाबाद में अभिराम शर्मा की हत्यारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सबसे हैरान करने वाली बात है कि जहानाबाद में जिस जगह पर स्वीट्स एवं जमीन कारोबारी को गोली मारी गई उससे चंद कदम की दूरी पर ही जिले के डीएम और एसपी का आवास है. इधर शहर के चर्चित स्वीट्स कारोबारी की सुबह-सुबह हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई.

शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे अपराधी

घर की प्रत्यक्षदर्शी महिला सदस्य ने बताया कि दो अपराधी शादी का कार्ड देने के बहाने कमरे में आए और सिर में गोली मारकर चलते बने. जब तक वे कुछ समझतीं उसके पहले ही बदमाश फरार हो गए. इस दौरान अपराधियों की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जहानाबाद में लोग शव को डीएम आवास से थोड़ी दूर आगे रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. एनएच-83 को जाम कर दिया है. जहानाबाद और पटना के मसौढ़ी में सुबह-सुबह हत्या का एंगल तलाशने में पुलिस जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024