महाराजगंज: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

  • वापस नहीं लौटने पर रात में ही खोजबीन की गई
  • शव देख प्रतीत होता है कि वाहन के टक्कर हुई है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के नजदीक सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने में लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव के वृजकिशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रविभूषण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम महाराजगंज में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था।

करीब 11 बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर रात में ही खोजबीन की गई। लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह होने पर सूचना मिली कि जगदीशपुर के पास एक युवक का शव पड़ा है। वहां जाकर देखने पर शव की पहचान मेरे पुत्र के रूप में हुई। मृतक के दो भाई व एक बहन है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि किसी वाहन के टक्कर हुई होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024