सिवान: वैक्सीनेशन में पहली बार सूबे में सीवान को पहला स्थान

  • 40 हजार 635 लाभार्थियों को दिया वैक्सीन का डोज
  • 29 लाख 18 हजार 392 को दिया जा चुका है वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान: एकदिवसीय वैक्सीनेशन में पहली बार सोमवार को सूबे में स्थानीय जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वैक्सीनेशन कार्य में लगाए गए कर्मियों व वरीय पदाधिकारियों के उचित मार्गदर्शन के बाद ऐसा संभव हो सका है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार की देर शाम को करीब 40 हजार 635 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। हालांकि जिले में सबसे अधिक नौतन प्रखंड में कुल 5422 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर गोरेयाकोठी प्रखंड रहा, जहां कुल 5178 लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया। बताया गया कि सबसे अधिक वैक्सीनेशन वाले प्रखंड को पुरस्कृत किए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर जिले में मेगा वैक्सीनेशन की भी आयोजन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया जबकि 04 और 14 दिसंबर को भी मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को मेगा वैक्सीनेशन में भी उमड़ी भीड़

जिले में वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्ति को लेकर मंगलवार को भी वैक्सीनेशन कार्य किया गया। इस दौरान भी जिले में बनाए गए सत्र स्थलों पर लाभार्थियों की भीड़ दिखी। पोर्टल पर मिली जानकारी के अनुसार मेगा वैक्सीनेशन के दौरान कुल 499 सत्र स्थल बनाए गए थे जहां शाम चार बजे तक करीब 35 हजार लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया था। वहीं 16 जनवरी से जिले में वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। तब से लेकर अबतक कुल 29 लाख 18 हजार 392 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें वैक्सीन का पहला व दूसरा दोनों ही प्रकार का डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या शामिल है।

धीरे-धीर दूसरा डोज लेने वालों की बढ़ रही है संख्या

जिले में वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पोर्टल पर मिली जानकारी के अनुसार अबतक वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों की कुल संख्या 10 लाख 83 हजार 598 जबकि पहला डोज लेने वालों की कुल संख्या 18 लाख 34 हजार 795 है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के करीब 23 लाख 75 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026