गोपालगंज : 11 हजार कन्याओं ने उठाया कलश, शुरू हुआ श्री विष्णु महायज्ञ

पंचदेवरी के भृंगीचक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हो रहा महायज्ञ का आयोजन

गोपालगंज : ​भृंगीचक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीविष्णु महायज्ञ सोमवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया. गाजे -बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा में 11 हजार कुंवारी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. यज्ञ स्थल से कलशयात्रा भृंगीचक, जमुनहा, महंथवा व गिरिधर पोइया होते हुए डेरवा के पास झरही नदी के तट पर पहुंची,जहां देवनगरी काशी से पधारे यज्ञाचार्य डॉ पंकज शुक्ल व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया. जल भरने के बाद बाबु जमुनहां, महेशपुर व बातल चोरहा होते हुए पुनः कलशयात्रा यज्ञ स्थल पर वापस लौटी. संत शिरोमणि बाबा विश्वंभर दास जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ 25 मार्च तक चलेगा. इसमें देश के प्रख्यात कथावाचक जगतगुरु श्री रामानंद दास जी महाराज प्रवचन करेंगे. यज्ञ में अयोध्या धाम से रामलीला मंडली आयी हुई है, जिसमें दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा रामलीला व रासलीला का मंचन किया जायेगा. कलशयात्रा में प्रख्यात विद्वान बाबु अर्धेन्दु जी महाराज, चंद्रभान मिश्र, रवि प्रकाश मिश्र, अशोक गुप्ता,पूर्व मुखिया बलराम सिंह,भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी व उपेंद्र मिश्र, मुन्ना मिश्र, जयराम गुप्ता, संजय शुक्ल, अवधेश यादव सहित कई स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण व प्रशासन के पदाधिकारी भी काफी मौजुद रहे

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024