Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महिला से बलात्कार मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अज्ञात की पहचान में जुटी पुलिस

मक्का के खेत में हुआ था बलात्कार

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हाइवे पर हकाम और झुनापुर गांव के समीप दिन दहाड़े मक्का के खेत में हुए महिला के साथ बलात्कार के मामले में महिला थानाध्यक्ष सिंधु सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मक्के के खेत में जाकर स्थल का देखा . जिसके बाद एसपी नवीन चंद्र झा के आदेश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया . उसके बाद महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हकाम गांव और ओरमा गांव सहित अन्य गांव में छापेमारी कर अज्ञात बलात्कार करने वालों का पता लगा रही है . ताकि उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाय . बताते चले कि गुरुवार को पीड़ित महिला धनौती ओपी थाना क्षेत्र की अघैला मठिया गांव निवासी पूरण साह की पत्नी रुबी देवी ने महिला थाना में आवेदन दिया था . जिसमें बलात्कार की पीड़िता रुबी ने बताया था कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नवका टोला गांव निवासी खुर्शेद आलम बहना बना कर फोन पर मिलने को बुलाया . जब मैं उससे मिलने आयी तो वह मुझे जबरदस्ती हकाम और झुनापुर हाइेव पर ले गया . जहां उसने मक्का के खेत में ले जाकर मेरे साथ बलात्कार किया. मैंने इसका विरोध किया तो मुझे मारने की धमकी दी . उसने मेरा वीडियो बना कर बोला कि वायरल कर दूँगा . उसके बाद उसके तीन दोस्त मेरे साथ बलात्कार किये . जब मैंने विरोध किया तो तीनों ने मेरे साथ मारपीट किया . जब मुझसे नहीं रहा गया तो हल्ला होने पर ग्रामीण पहुंच गये . तब चारों मौका देख फरार हो गये . उसके बाद महादेवा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी . जिस कारण मेरा जान बच सकी.

सुनसान अर्ध निर्मित हाइवे
Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024