Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के पूर्व सांसद के जुड़े मामले में गवाह ने बदला बयान

परवेज़ अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में पचरुखी के मुखिया प्रफुल्ल पटेल हत्याकांड से जुड़े मामले में गवाही के लिए तिथि निर्धारित थी। अभियोजन गवाह के रूप में पवन कुमार को अदालत में प्रस्तुत किया। उक्त गवाह ने अनुसंधान के क्रम में यह बयान दिया था कि वह घटना के समय मिश्रा लॉज में उपस्थित था तथा घटना को देखा था। किंतु जब मो. शहाबुद्दीन के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने उक्त गवाह से जिरह किया तो गवाह ने अपनी उपस्थिति के साथ घटना के हर एक पहलू से इन्कार कर दिया। तत्पश्चात अभियोजन ने उक्त गवाह को पक्षद्रोही करार कर दिया। अदालत में एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक के अलावा सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन के अलावा मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026