Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोहम्मदपुरपट्टी गांव की घटना: आशिक ने साथी संग मिलकर माशुका कोे फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा, सनसनी

माशुका द्वारा शादी के लिए बनाया जाता था दबाव

मृतका की माँ के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरपट्टी गांव में मंगलवार की देर रात्रि एक 18 वर्षीय माशुका को आशिक ने साथी संग मिलकर फाँसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम आशिक ने माशूका को घर से बुला कर उसके घर से लगभग दो सौ मीटर दुरी पर स्थित मक्का के खेत में दिया है। गांव में ऐसी चर्चा है की घटना के समय उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी हुआ है।लेकिन इसका खुलासा पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहना सम्भव है। चौकीदार की सुचना पर बुधवार को जी.बी.नगर थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतू सदर अस्पताल भेजा। पोस्मार्टम की प्रकिया होने के बाद पुलिस ने बरामद लाश को परिजनों के हवाले कर दी। घटना का अंजाम आशिक द्वारा इसलिए दिया गया है की माशुका द्वारा बराबर शादी के लिए दबाव बनाया जाता था। उक्त घटना के बाद गांव व आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों से प्राप्त विवरण के मुताबिक़ उक्त गांव निवासी हरिकिशोर मांझी की पुत्री नीतू कुमारी (18 वर्ष) को गांव के चंदन मांझी नामक युवक से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन एक सप्ताह से आशिक और माशुका के बीच शादी करने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसी बीच सोमवार की अहले सुबह आशिक से माशुका का विवाद बढ़ गया। उसके बाद आशिक ने माशुका की हत्या करने की योजना बना डाली। उसके बाद अपने साथी संग मिलकर मंगलवार की देर रात्रि ऐसी घटना को अंजाम दिया। उधर घटना को लेकर मृतिका की माँ हरिकिशोर मांझी की पत्नी देवंती देवी के लिखित आवेदन पर प्रेम-प्रसंग में आशिक द्वारा शादी के लिए दबाव बनाये जाने को लेकर साथी संग मिलकर फंदा लगा कर हत्या कर देने की एक नामजद प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई है।जिसमे गांव के चंदन मांझी व इसका दोस्त जिले के गोरियाकोठी थाना के सरारी गांव निवासी भिखारी मांझी के पुत्र तूफ़ान मांझी को आरोपित किया है। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। छापेमारी का नेतृत्व जी.बी.नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर ललन कुमार कर रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026