परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर शनिचरा बाबा के समीप जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमे एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यक्ति का पहचान माहपुर गांव निवासी परमा साह के रूप में हुई है.घटना के सम्बन्ध में घायल ने बताया की शनिचरा बाबा के समीप एक कट्ठा जमीन है.जिसे पट्टीदारों द्वारा कब्ज़ा करने के लिए साज़िश की जा रही है.
शनिवार की रात जमीन पर कुछ काम कर लौट रहा था तभी बाबा के समीप लाठी डंडे लेकर पहले से घात लगाए बैठे थे.सभी बेवजह बात करने लगे.तभी पीछे से एक ने सर पर लाठी से वार कर दिया.दूसरे ने जान से मारने के लिए चाकू से हाथ पर वार कर दिया. घटना के बाद सभी फरार हो गए.घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में घायल ने स्थानीय थाना को आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…