Categories: छपरा

मेढुका सीएसपी संचालक पर गोलियों की बौछार कर लूटने का मुख्य अभियुक्त अमन अली गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका गांव में गत दिनों सीएसपी संचालक पर गोलियों की बौछार कर लूटने के मामले के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लूट एवं हत्या करने के प्रयास में गोली मारने के मामले में लंबे समय बाद पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की बाबत पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जनता बाजार थाना क्षेत्र के बसहीं मीरदाहा पट्टी का अमन अली बताया जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को बसहीं मोर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। वहीं घटना में शामिल दो साथियों का नाम भी बताया था। जिनके गिफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जूटी थी। गिरफ्तार युवक ने कई अहम सुराग भी पुलिस को दिया हैं। जिसके आधार पर अनुसन्धान किया जा रहा हैं। पुलिस दावा कर रही थी कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। जानकारी हो कि मेंढुका में हुई सीएसपी लूट व संचालक को गोली मारने के मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक प्राथमिकी सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के फर्द बयान पर दर्ज की गई है।

जिसमें घटना स्थल से आर्म्स की बरामदगी की बात बताई गई है। पुलिस ने घटना स्थल से दो जिंदा कारतूस, एक खोंखा तथा एक खाली मैगजीन की बरामदगी की गई थी। इस मामले में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी जख़्मी सीएसपी संचालक के भाई सत्येन्द्र कुमार शर्मा ने दर्ज कराया है। जिसमें तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही गयी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसन्धान तेज कर दिया था। जानकारी हो कि बीते सात मार्च को शाम पांच बजे मेंढुका में अपराधियों ने सीएसपी संचालक संजय कुमार शर्मा को गोली मारकर जख़्मी कर दिया था तथा कैश बैग लूट लिया था। जिसमें चार लाख बारह हजार रुपये होने के दावे किया गया।रुपये की बरामदगी पुलिस द्वारा अब तक नहीं की गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026