Categories: छपरा

छपरा में मिलता कहीं नहीं पर 8 लोगों की चली गई जान,11लोग हुए आंख से अंधे

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार में शराबबंदी के बाद जहरीली शराब पीने से लगातार लोगों की मौत का सिलसिला जारी है।इसके बावजूद भी शासन व प्रशासन द्वारा नए शराबबंदी कानून को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.जिसका नतीजा यह है कि आए दिन बिहार के कई हिस्सों से खबर लगातार आ रही है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होते जा रही है.इसी कड़ी में जहरीली शराब पीने से बिहार के छपरा जिले में 24 घंटे में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गई है.बतादें की बीते बुधवार को पूजा के बाद गांव के दर्जन भर लोगों ने शराब का सेवन कर लिए थे.30 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिससे 11 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है और सभी लोग आँख से अंधे हो गए.इस मामले में छपरा के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने शुक्रवार को पत्रकारों के समक्ष आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है.जिलाधिकारी ने गुरुवार को टीम के साथ गांव भी पहुंचे थे. इस दौरान यह भी कहा था कि प्रथमदृष्टया जहरीली शराब पीने से मौत लग रही है.जांच की जा रही है.बतादें की सारण के मकेर, भेल्दी,परसा और अमनौर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र फुलवरिया गांव के भाथा टोली की है.यह इलाका मकेर थाना में आता है और यहीं की पूरी घटना है.फिलहाल एक दर्जन से ज्यादा लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं तो वहीं कुछ लोग छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमे निम्नलिखित नामों की घोषणा जिला प्रशासन द्वारा की गई।

मरने वालों में ये हैं शामिल

  • चंदन महतो, पे.- पारस महतो
  • कमल महतो, पे.- कंसी महतो
  • धनीलाल महतो, पे.- विजय महतो
  • राजनाथ महतो, पे.- पोषण महतो
  • चंदेश्वर महतो, पे.- रामायण महतो
  • ओमनाथ महतो, पे.- भरोस महतो
  • सकलदीप महतो, पे.- भरोस महतो
  • चंदेश्वर महतो, पे.- विलास महतो

11 लोग हुए आंख से अंधे

आंखों की रोशनी गंवाने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेंद्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो शामिल हैं.सदर अस्पताल में पांच लोगों का इलाज चल रहा है. इधर, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है. पुलिस अपना काम कर रही है.मामले की जांच जारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026