मैरवा: छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एसआई समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम बरासो मोड़ के निकट शनिवार की रात छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब धंधेबाजों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें इसमें एक बीएमपी जवान, एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में घायल एसआई चंदन कुमार ने मैरवा थाना में दो नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी कराई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैरवा धाम के निकट बरासो मोड़ पर शराब का धंधा चल रहा है। उत्पाद पुलिस टीम वहां पहुंची और कुछ ही दूरी पर ठहर गई। योजना के मुताबिक नाटकीय ढंग से छापेमारी करने के लिए एक पुलिस कर्मी सादे वेश में ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और धंधेबाज से शराब की मांग की।

जैसे ही धंधेबाजों ने शराब उपलब्ध कराई इसी बीच पुलिस जवान ने उसे गिरफ्तार करना चाहा तब तक उसकी मां ने जबरन छुड़ा दिया। तभी उस युवक के दूसरे भाई राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह देख कर धंधेबाज के घर की महिलाएं और युवक लाठी-डंडे के साथ जवान पर टूट पड़े,तब तक उत्पाद पुलिस की टीम के अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। हमले में एक बीएमपी जवान कामरान सिंह उत्पाद एसआई चंदन कुमार एवं विजय चौरसिया घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां टीम के घायलों पुलिस का प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल बीएमपी जवान कामरान सिंह और उत्पाद पुलिस के चंदन कुमार तथा विजय चौरसिया रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद सिवान लौट गए। उत्पाद एसआई चंदन कुमार ने इस घटना को लेकर मैरवा थाने में राकेश गोड़ उर्फ राका तथा अंशु देवी उर्फ विद्यावती के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है । बता दें कि जिस फुस के घर में पुलिस ने शराबबंदी को लेकर छापेमारी की थी वहां पहले भी छापेमारी हो चुकी है। पहले भी महिला समेत कई लोग जेल जा चुके हैं। उक्त सभी लोग सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर झोंपड़ी डालकर रहते हैं। उधर गिरफ्तार राहुल की मां ने कहा कि उत्पाद टीम के लोग सादे वेश में आए और शराब के धंधे में उनके परिवार के लोगों को फंसाने की कोशिश और मारपीट करने के बाद मंगलसूत्र भी छीन कर ले कर चले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026