सीवान शहर में बाइक चोरी करते वीडियो फुटेज वायरल

प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़ित ने दिया आवेदन

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड में स्थित सुफिया मेमोरियल अस्पताल के सामने से बाइक चोरी करते हुए बाइक चोर का वीडियो फुटेज वायरल हुआ है।इसमें यह देखा जा रहा है कि बाइक चोर शर्ट पहना हुआ है और सर पर कुछ बांधा हुआ है और बाइक को लेकर निकल रहा है, उसके साथ पीछे बैठा उसका दोस्त भी बाइक पर जा रहा है।इस मामले में बाइक चालक मो कौसर नवाज पिता जमील हसन ग्राम मुकेरि टोला, पोस्ट थावे, थाना थावे, जिला गोपालगंज निवासी ने सिवान नगर थाना में एक आवेदन दिया है।

आवेदन में उसने कहा है कि 12:00 बजे दिन में खाना लेकर अपने गांव से सिवान सुफिया अस्पताल में आया था। यहाँ नीचे बाइक खड़ी कर खाना लेकर अस्पताल में देने चला गया, उसी दौरान मेरा बाइक नंबर बीआर 28 एस 1917 बाइक चोर लेकर वहां से निकल गया। बाइक हीरो हौंडा स्प्लेंडर प्लस है। जिस्का कलर काला है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच करने के साथ अन्य बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026