मैरवा: ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो चालक की मौत

आमने-सामने हुई तेज टक्कर के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक ऑटो में घुस गये

यूपी के रामपुर प्रतापपुर से लौट रहा था आटो चालक

  • टक्कर मारने वाले दोनों बाइक सवार की हालत गंभीर
  • 06 घायल हो गये हैं जिनका चल रहा इलाज
  • 10 फीट दूर टक्कर के बाद जाकर गिरी बाइक

परवेज अख्तर/सिवान: रामपुर प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर आटो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गयी. मृतक बरासो गांव का 40 वर्षीय विद्याभूषण था. दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये हैं. बाइक पर सवार धनौती गांव के मृत्युंजय व इमामुद्दीन को गंभीर हालत में सीवान रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. मैरवा के अनुग्रह नगर के दीनदयाल अपने परिवार के साथ रामपुर के समीप मिश्रौली गांव में अपने बेटी से मिलने गये थे.आटो चालक विद्याभूषण सभी लोगों को लेकर लौट रहा था. सीमावर्ती बासोपट्टी गांव के समीप मैरवा की तरफ से जा रहे बाइक सवार के साथ आमने-सामने टक्कर हो गयी.

तेज टक्कर के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक ऑटो में घुस गये. बाइक सवार के अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मारने की बात बतायी जा रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गयी. बाइक टक्कर के बाद लगभग दस फीट दूर जाकर गिरी. ऑटो चालक विद्याभूषण ने मौके पर दम तोड़ दिया. ऑटो में सवार रामदयाल, राजकुमार, गौतम, आकृति, सोनू राम समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चालक की मौत की खबर के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. क्योंकि विद्याभूषण परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026