सिवान: असांव में पोखर में डूबने से मजदूर की हुई मौत, मातम

  • घर जाने के दौरान पैर फिसलने से हुई हादसा
  • मौत की सूचना पर परिजनों में मचा चीत्कार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में आरा मिल के समीप सोमवार की सुबह पोखरे में अधेड़ का उपलाता शव मिला. पहचान असांव गढ़ गांव निवासी सत्यनारायण भगत (45 वर्ष) के रूप में हुई है.परिजनों का कहना है कि वह रविवार की देर शाम मजदूरी करके वापस घर आ रहा था. तभी, कीचड़ से भरे रास्ते में उसका पैर फिसल गया और गहरे पोखरे में जाकर डूब गया.इसकी भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लगी. परिजनों ने बताया कि जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता सताने लगी. इसके बाद सभी ने रात से ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी.उनका कहना था कि उन्होंने गांव, आसपास के लोगों, रिश्तेदारों, बस स्टैंड, सामुदायिक भवन, स्कूलों में जाकर भी पता लगाया. लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका.

सुबह टहलने गए लोगों की नजर तालाब में उपलाते शव पर गयी. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों, दुकानदारों व पुलिस को दी.लोगों की सूचना पर बदहवास हालत में पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में दो भाई हैं. मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.उनके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग संभालने में लगे हुए थे. थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. लिखिति शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026