परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम पर सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेलवासा निवासी कृष्णा साह का 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार साह है. वह किसी काम से अपने दो मित्रों के साथ बाइक से मैरवा आया हुआ था.
वापस लौटने के दौरान मैरवा धाम पर वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया. इस घटना में उसकी बाइक ट्रक के नीचे दब गई जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह से चोटिल हो गया. मामले की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल मैरवा पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे सीवान रेफर कर दिया. जबकि इस घटना में उसके साथ आए दोनों युवक को कोई चोट नहीं आई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…