तरवारा: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा चीख पुकार

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में मृतक की पहचान स्व. गफ्फार मियां के 30 वर्षीय पुत्र रमतुल्लाम मंसुरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पृजनो ने बताया कि रमतुल्लाम मंसुरी किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने बाइक से घर लौट रहा था.इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक ने बाइक में टक्कर मार दिया.जिसमे रमतुल्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज कराने के लिए आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल ले जय गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

इधर घटना की सूचना के बाद पूरे परिजनों में चीख-पुकार मच गई है. वही बताया जा रहा है कि दूसरा बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया. बता दे कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया बीच सड़क पर भारी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को किसी तरह उठाकर सीवान सदर अस्पताल भेजा जा चिकित्सकों ने पहले ही मृत्यु होने की बात कही.

घर का मात्र एक कमाऊ सदस्य था मृतक

घटना के बाद मृतक के परिजन आरोपित बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. वही घटना के बाद आक्रोश जाहिर कर रहे लोग मृतक के परिजनों को प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे है. स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी मृत्यु होने के बाद परिवार के सभी लोग सदमे में है. परिवार का भरण पोषण कैसे होगा इसकी भी लोगों को चिंता सता रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026