परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर मछलिया मोड़ के निकट शनिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के पिपरहियां निवासी ओंकार सिंह के पुत्र माधव सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई। बताया जाता है कि माधव सिंह उर्फ पप्पू शनिवार की शाम अपनी बाइक से किसी काम से मैरवा आया था। वह रात्रि करीब नौ बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग के मछलिया मोड़ के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया।
वह ट्रक के धक्के से घायल होकर छटपटाने लगा। मौके पर उस रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मैरवा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस क्रम में घायल से पूछताछ कर उसके घर का पता कर स्वजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…