नौतन: दो घरों से 13 लाख की संपत्ति की चोरी, गांव में दहशत का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के देवनचक में चोरों ने एक ही रात दो घरों से नकद समेत 13 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ितों में बलिराम यादव एवं रमेश यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि बलिराम यादव एवं रमेश यादव के परिवार के सदस्य शनिवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए तथा घर के छह कमरे में प्रवेश कर गए।

इस क्रम में चोरों ने बलिराम यादव के घर से 19 हजार नकद, 10 लाख के आभूषण, 15 हजार के कपड़े की चोरी कर ली। चोरों ने रमेश यादव के घर से दो लाख रुपये के आभूषण, 65 हजार रुपये नकद एवं बक्सा में रखा हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी स्वजनों को रविवार की सुबह हुई। स्वजनों द्वारा शोरगुल करने पर घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024