परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत में विकास से संबंधित कई मामले को मैरवा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किस्मती देवी ने दिशा की बैठक में रखा। उन्होंने बैठक से लौटकर बताया कि रेफरल अस्पताल में चिकित्सक की कमी दूर करने और ब्लड बैंक सुविधा चालू करने, मझौली चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक डिवाइडर निर्माण कराने, नगर पंचायत में जाम की समस्या के समाधान के लिए बड़े वाहन पर नो इंट्री व्यवस्था लागू करने, विद्युत उपभोक्ता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर मैरवा में 132 केबी ग्रिड स्थापित करने और ई ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी है।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड व अन्य योजनाओं के लिए भूमि की मांग पर स्थानीय अंचलाधिकारी की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें इसके लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है। नगर पंचायत में आवास के लिए कार्यादेश के एक वर्ष बाद भी बावजूद राशि निर्गत नहीं किए जाने की शिकायत की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…