रघुनाथपुर: रेफरल अस्पताल में भव्या एप के माध्यम से हो रहा उपचार

परवेज अख्तर/सिवान: स्वास्थ्य विभाग अब पेपरलेस ट्रीटमेंट की तरफ कदम आगे बढ़ रही है। इससे मरीजों को पेपर रखने या कोई जांच रिपोर्ट गुम हो जाने की समस्या निजात मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक एप विकसित किया गया है जिसका नाम भव्या एप दिया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि इस एप के माध्यम से मरीज को किसी भी प्रकार के पेपर लाने या ले जाने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मरीज का एक आइडी जेनरेट होगा उसी आइडी के जरिए मरीजों की बीमारी और जांच से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश पर इस पर काम जोर शोर से चल रहा है। अब सितंबर माह से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पेपरलेस ट्रीटमेंट की शुरुआत की गई है। इसमें मरीजों का पंजीकरण से दवा वितरण तक के कार्य शामिल होंगे।

इस व्यवस्था के तहत शुक्रवार को पहले दिन एक सितंबर को 211 मरीज का उपचार भव्या एप के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में कार्यरत डा. दीपक ने इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक व्यवस्था के तहत उपचार जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा है और चिकित्सकों संख्या कम हो है वहां इस व्यवस्था के आधार पर काम कर पाना चुनौती भरा कार्य है, क्योंकि इसके लिए चिकित्सकों का समय ज्यादा लग रहा है और रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में ओपीडी में औसतन मरीजों की संख्या 250 रहती है चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी रहती है। संसाधन चाहे इंटरनेट कनेक्टिविटी की हो या चिकित्सकों की तैनाती की ऐसे में यह व्यवस्था काफी चुनौती है। ज्ञात हो कि रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में सिर्फ दो ही एमबीबीएस चिकित्सक हैं जिसमें चिकित्सा प्रभारी डा. संजीव कुमार सिंह और डा. इरशाद शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026