मैरवा: शहर की तरह गांव में बजने लगी सिटी

उठने लगा कचरा प्रत्येक वार्ड में घर के सामने सिटी बजा कर और ठोस तथा तरल अपशिष्ट पदार्थ ठेले वाले लेकर गए

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत की तरह गांव में भी कचरा उठाव शुरू कर दिया गया है। सिटी बजाकर डोर टू डोर कचरे का ठेले पर उठा हो रहा है। पहले चरण में प्रखंड के मुड़ियारी और इंग्लिश पंचायत का चयन किया गया है। इंग्लिश पंचायत में कचरा उठाव का शुभारंभ दो दिन पूर्व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान द्वारा उद्घाटन कर किया गया था। उसी दिन इंग्लिश पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद ने जागरुकता के लिए स्वच्छता टीम को हरी झंडी दिखाकर गांव में रवाना किया था। गुरुवार को प्रत्येक वार्ड में घर के सामने सिटी बजा कर और ठोस तथा तरल अपशिष्ट पदार्थ ठेले वाले लेकर गए। वार्ड से कचरा पंचायत स्तर पर एकत्रित कर फिर उसे प्रखंड स्तर पर एकत्रित होगा। वहां से रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की यह पहल कितना कारगर होगी यह तो आने वाला समय बताएगा।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत प्रखंड के मुड़ियारी पंचायत और इंग्लिश पंचायत को प्रथम चरण में चयनित किया गया था। इसके अंतर्गत इंग्लिश पंचायत में इसकी शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर को ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित करने के लिए दो डस्टबिन उपलब्ध कराए गए हैं। वार्ड स्तर पर डोर टू डोर कचरे का उठाव के लिए सफाई कर्मी को ठेला उपलब्ध कराया गया है। पंचायतों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। स्वच्छता टीम द्वारा ग्रामीणों से मिलकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। टीम द्वारा ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन के बारे में बताते हुए उन्हें सहयोग की अपील कर रहे हैं। वहीं मुखिया तनवीर अहमद, प्रखंड समन्वयक चंदन कुमार, पंचायत सचिव शेष कुमार बर्णवाल, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार ने ग्रामीणों से अपने गांव और पंचायत को स्वच्छ बनाने की अपील की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026